Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Aug, 2026 04:28 PM

लोगों का कहना है कि नालियां लंबे समय से साफ नहीं की गई हैं और इनमें कचरा जमा होने के साथ-साथ घास भी उग आई है।
बारामूला ( रेज़वान मीर ) : शेर-ए-खास बारामूला स्थित कब्रिस्तान में नालियों की हालत खराब होने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि नालियां लंबे समय से साफ नहीं की गई हैं और इनमें कचरा जमा होने के साथ-साथ घास भी उग आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नालियां कचरे से भर चुकी हैं, जिससे बारिश के दौरान पानी जमा होने की स्थिति पैदा हो सकती है और कब्रों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से कब्रिस्तान की साफ-सफाई पर तत्काल ध्यान देने की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता साहिल मकनू ने नगर परिषद (MC) बारामूला से अपील की है कि कब्रिस्तान में जमा कचरे को जल्द हटाया जाए, नालियों की सफाई करवाई जाए और उगी हुई घास को काटा जाए, ताकि कब्रिस्तान की पवित्रता और साफ-सफाई बरकरार रहे तथा कब्रों को किसी भी संभावित नुकसान से बचाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here