Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Sep, 2026 10:49 AM

खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद (MC) बारामूला ने कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान में नालियों की सफाई करवाई और परिसर में उगी लंबी घास की कटाई की गई।
बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला शहर के शेर-ए-खास ओल्ड टाउन स्थित कब्रिस्तान में लंबे समय से नालियों के जाम होने और कब्रिस्तान परिसर में लंबी घास उग आने की समस्या को लेकर कुछ दिन पहले पंजाब केसरी ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद (MC) बारामूला ने कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान में नालियों की सफाई करवाई और परिसर में उगी लंबी घास की कटाई की गई। इससे कब्रिस्तान में आने वाले आम लोगों को काफी राहत मिली है और आवाजाही भी आसान हुई है।
स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई के लिए प्रशासन, नगर परिषद बारामूला, मीडिया तथा सामाजिक कार्यकर्ता साहिल मकलनू का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि समस्या को मीडिया के माध्यम से प्रशासन के संज्ञान में लाने के बाद अब मौके पर सफाई की गई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पंजाब केसरी ने शेर-ए-खास ओल्ड टाउन के कब्रिस्तान की नालियों के जाम होने और वहां लंबी घास उगने की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की थी। स्थानीय लोगों ने मांग की थी कि कब्रिस्तान की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कब्रिस्तान की नियमित सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here