Kathua में सड़क के बीचों-बीच ट्रक पलटने से हड़कंप, मची अफरा-तफरी

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Apr, 2026 03:19 PM

chaos erupts in kathua as truck overturns in the middle of the road

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और पलट गया।

कठुआ ( लोकेश ) :   कठुआ के राजबाग क्षेत्र अंतर्गत सकते चक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कठुआ से जम्मू की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे के दौरान पीछे आ रहे एक अन्य ट्रक चालक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक पूरी तरह सुरक्षित है और उसे केवल मामूली चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।  

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!