Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Apr, 2026 01:29 PM

मौसम विभाग के अनुसार 13 से 16 अप्रैल तक जम्मू में मौसम मुख्य रूप से साफ और सूखा रहेगा।
जम्मू ( रोशनी ) : बीते दिनों जम्मू में हुई बारिश के बाद सोमवार को जम्मू संभाग में मौसम में काफी सुधार देखा गया। आसमान साफ हो गया और धूप खिलने से लोगों को सूर्य देव के दर्शन हो गए। जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही साफ मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 16 अप्रैल तक जम्मू में मौसम मुख्य रूप से साफ और सूखा रहेगा। धूप खिलेगी तथा कृषि गतिविधियों के लिए अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे इस अवधि में खेती-बाड़ी, छिड़काव, बुआई या अन्य जरूरी कार्य पूरे जोश के साथ जारी रख सकते हैं।
17 और 18 अप्रैल को मौसम में बदलाव की संभावना है। विभाग की जानकारी के मुताबिक 17-18 अप्रैल को जम्मू में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं कश्मीर घाटी में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। किसानों को इन दिनों खुले में फसल सुखाने या संवेदनशील कार्यों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जम्मू में आज अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल तक सूखा मौसम रहने से किसानों को फायदा होगा, लेकिन 17 अप्रैल के बाद हल्के बदलाव को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here