J&K News : संतुलन खोने से खाई में गिरी कार, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 26 Sep, 2024 08:33 PM

car falls into ditch in rajouri district 1 dead

जिले राजौरी की तेरयाथ तहसील के गलहान क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

राजौरी :  जिले राजौरी की तेरयाथ तहसील के गलहान क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।  

मिली जानकारी के अनुसार एक कार जिसका नंबर जेके 11 ई-2517 है, जो गलहान से तेरयाथ की ओर जा रहीं थी और इसी दौरान चालक ने अपने वाहन से संतुलन खो दिया और वाहन सड़क से उतरकर खाई में जा गिरा। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मेहनत के बाद घायल चालक को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। चालक की पहचान चैन सिंह पुत्र बलवीर सिंह के रूप में हुई है।  इस संबंध में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!