Breaking News: Rajouri के थन्नामंडी में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू, हो रही गोलीबारी
Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Sep, 2024 06:44 PM

जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से कुछ राउंड फायरिंग हुई है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
राजौरी ( शिवम बक्शी ) : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थन्नामंडी क्षेत्र में आज शाम आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, सुरक्षा बलों द्वारा मनियाल गली (थानामंडी थाना) राजौरी में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा बलों को पास आता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद आतंकियों व सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।
जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से कुछ राउंड फायरिंग हुई है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है और किसी के हताहत होने या गिरफ्तारी की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा बलों द्वारा उस पूरे इलाके की घेराबंदी की हुई है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है |
उल्लेखनीय है कि आज थाना मंडी के इलाके में एक जिंदा ग्रेनेड भी बरामद हुआ था जिससे बम निरोधक दस्ते द्वारा निष्क्रिय किया गया।
ये भी पढ़ेंः J&K में कठुआ मुठभेड़ में 1 आतंकवादी ढेर, तो वहीं भाषण दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की बिगड़ी तबीयत, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

Rajouri : घर में सो रही थीं बच्चियां, बिस्तर पर चढ़े सांप ने डंसा, दोनों बहनों की दर्दनाक मौत

Rajouri में भिड़े School Students, 3 गंभीर घायल, सिर में आई गहरी चोटें

Rajouri में आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा, IED के साथ 3 OGW Arrest

Rajouri में ACB का Action, रिश्वत लेते रंगे हाथों Clerk Arrest

Rajouri में आतंक के खिलाफ एक और Action, आतंकी मददगार की लाखों की संपत्ति कुर्क

Rajouri में चलते ट्रक में लगी भयानक आग, देखते ही देखते वाहन जलकर राख

Rajouri में गिरफ्तार 3 OGW से पूछताछ में बड़े खुलासे, हथियार और गोला-बारूद बरामद

GMC राजौरी में नवजात की मौत का मामला, FIR दर्ज... जांच शुरू

Udhampur एनकाउंटर अपडेट: मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 1 गिरफ्तार

J&K Top-6: कश्मीर में शुरू हुई पवित्र यात्रा तो वहीं, Rajouri में गोला-बारूद बरामद, पढ़ें...