Edited By Neetu Bala, Updated: 08 May, 2026 03:09 PM

इस हादसे में कई झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं और गरीब परिवारों का काफी नुकसान हुआ है।
जम्मू ( तनवीर ) : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जम्मू के त्रिकुटा नगर इलाके से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। त्रिकुटा नगर के भवानी विहार स्थित झुग्गियों में वीरवार को अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के दौरान झुग्गियों में रखा एक LPG सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और तेजी से फैल गई। इस हादसे में कई झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं और गरीब परिवारों का काफी नुकसान हुआ है।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और त्रिकुटा नगर पुलिस थाने की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया और इसे आसपास के रिहायशी इलाकों में फैलने से रोका। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन अब आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here