जल्द चुना जाएगा भाजपा विधायक दल का नेता, BJP अपनाएगी ये रणनीति

Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Oct, 2024 12:16 PM

bjp legislative party leader

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उप-मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी नई दिल्ली तक के दौरे कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह तक से मिल चुके हैं।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी विधानसभा में विपक्ष में बैठेगी यह तो पक्का है लेकिन अभी तक भाजपा विपक्ष की भूमिका में दिखाई नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें :  Jammu Kashmir Breaking : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, ढेर किए 3 Terrorists

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उप-मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी नई दिल्ली तक के दौरे कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह तक से मिल चुके हैं। दोनों संभागों के दौरों का चलन जारी है। सरकार में शामिल अन्य मंत्री भी सक्रिय हो चुके हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाती नहीं दिख रही है।

यह भी पढ़ें :  दुकानदार हो जाएं सावधान! DC ने जारी किए सख्त निर्देश

पार्टी सूत्रों के अनुसार दीवाली के बाद भाजपा जम्मू-कश्मीर की राजनीति में अपने पत्ते खोलेगी। भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी में भाजपा विधायकों की बैठक बुलाई जाएगी और भाजपा के विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

यह भी पढ़ें :  Alert! इस अकाउंट की Friend Request न करें Accept, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

भाजपा का विधायक दल का नेता विधानसभा में विपक्ष का नेता भी होगा। ऐसे में विधायक दल के नेता के चयन के बाद भाजपा विपक्ष की अपनी भूमिका में आएगी और सड़क से लेकर विधानसभा तक में वि​भिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!