Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Aug, 2026 06:23 PM

गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज इलाके में तरबल गांव के पास किशनगंगा नदी में सेना का एक जवान डूब गया है।
बांदीपोरा ( मीर आफताब ) : गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज इलाके में तरबल गांव के पास किशनगंगा नदी में सेना का एक जवान डूब गया है। मृतक की पहचान आशिक हुसैन खान के तौर पर हुई है। घटना के बाद बचाव अभियान चलाया गया, जिसके दौरान जवान का शव नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को कानूनी और मेडिकल औपचारिकताओं के लिए दावर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन हालात में जवान नदी में डूबा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here