Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Apr, 2026 03:21 PM

सुरक्षा बल मौके पर मौजूद है इलाके में चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। IC पुलिस पोस्ट पल्लनवाला: अपनी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद।
जम्मू/खौड़ ( रोहित मिश्रा ) : पाकिस्तान अपनी नाकाम हरकतों से बाज नहीं आ रहा है । आज फिर जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा ड्रोपिंग किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र खौड़ के सरमाला इलाके में आज उस समय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं, जब संदिग्ध ड्रोन ड्रॉपिंग की तकनीकी जानकारी सामने आई। जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
अकसर देखा गया है कि ड्रोन के जरिए हथियार या नशीले पदार्थों की तस्करी की जाती है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ड्रोन द्वारा कुछ अवैध सामान गिराया गया है। सुरक्षा बल मौके पर मौजूद है इलाके में चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। IC पुलिस पोस्ट पल्लनवाला: अपनी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here