Akhnoor: पांच दिन बाद जंगल से सुरक्षित बरामद शारदा देवी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Aug, 2026 07:04 PM

akhnoor sharda devi safely rescued from the forest after five days

खौड़ कैंप से 26 अगस्त से लापता 62 वर्षीय शारदा देवी को पांच दिन बाद रविवार को 11 सदस्यीय तलाश टीम ने जंगल से सुरक्षित बरामद कर लिया है

 अखनूर ( रोहित मिश्रा) :  खौड़ कैंप से 26 अगस्त से लापता 62 वर्षीय शारदा देवी को पांच दिन बाद रविवार को 11 सदस्यीय तलाश टीम ने जंगल से सुरक्षित बरामद कर लिया है। शारदा देवी की सुरक्षित बरामदगी की खबर मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

बरामदगी के बाद शारदा देवी को तत्काल सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल, अखनूर लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जांचें की जा रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

शारदा देवी की तलाश के लिए पुलिस, सेना तथा स्थानीय लोगों की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा था। पांच दिनों तक चले इस अभियान के बाद उन्हें सुरक्षित खोज निकालने में सफलता मिली है।

शारदा देवी की सुरक्षित बरामदगी पर परिवार ने पुलिस, सेना, स्थानीय प्रशासन और तलाश अभियान में जुटे सभी लोगों का आभार जताया। इस दौरान विधायक मोहन लाल भगत भी मौके पर उपस्थित रहे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!