Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Aug, 2026 02:59 PM

जब तारें आपस में टकराती हैं तो बिजली इस तरह से निकली है जैसे दिवाली के दिन पटाखे चल रहे हों।
अखनूर ( रोहित मिश्रा ) : अखनूर की राम कॉलोनी में बिजली के तार आए दिन टूटकर गिरने से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। जर्जर एवं ढीले तारों के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। जब तारें आपस में टकराती हैं तो बिजली इस तरह से निकली है जैसे दिवाली के दिन पटाखे चल रहे हों।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। इतना ही नहीं, शिकायत के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन करने पर कई बार फोन तक नहीं उठाया जाता। यदि इन लापरवाहीपूर्ण हालात के कारण कोई बड़ा हादसा हो जाता है और किसी व्यक्ति की जान चली जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, क्या विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है?
बिजली विभाग से स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जर्जर तारों को बदला जाए और संभावित हादसे को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here