Edited By Kamini, Updated: 17 Jun, 2025 01:57 PM

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद लंदन जा रही फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।
जम्मू कश्मीर डेस्क : अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद लंदन जा फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद लंदन की पहली उड़ान थी। तकनीकी खराबी के चलते अहमदाबाद-लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-159) रद्द कर दी गई है। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया की उड़ान को मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया। बता दें कि, यह दूसरी बार है, जब लंदन की एयर इंडिया उड़ान में खराबी आई है। जानकारी के मुताबिक, उड़ान से ठीक पहले विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने की वजह से फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।
आपको बता दें कि, गत 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जमीन पर उतरते ही विमान में आग लग गई। अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ। आपको बता दें अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एअर इंडिया के विमान ने दोपहर 1.38 बजे टेकऑफ किया और 1.40 बजे क्रैश हो गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here