ECI के दौरे के बाद चुनावी सरगर्मियों हुईं तेज, अलग-अलग पार्टियों के नेता ठोकने लगे दावेदारी

Edited By Neetu Bala, Updated: 10 Aug, 2024 06:44 PM

after the eci s visit the election activities intensified leaders of different

उम्मीद यही जताई जा रही है कि सितम्बर-अक्तूबर में चुनाव हो सकते हैं।

ऊधमपुर: भारतीय चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश का दो दिवसीय दौरा संपन्न कर लिया है, जिसमें उन्होंने सभी राजनीतिक दलों व संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की।

इस दौरान सभी राजनीतिक दलों ने प्रदेश में शीघ्र विधानसभा चुनाव करवाने को कहा। उनका कहना था कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक हो गए हैं, उसी को देखते हुए विधानसभा चुनाव भी करवाए जाएं। इस बात को देखते हुए लोगों को उम्मीद है कि चुनाव आयोग शीघ्र ही चुनाव की तिथियों की घोषणा करेगा। उम्मीद यही जताई जा रही है कि सितम्बर-अक्तूबर में चुनाव हो सकते हैं।

वहीं भारतीय चुनाव आयोग के जम्मू-कश्मीर के दौरे के उपरांत राजनीतिक दलों में टिकट प्राप्त करने के लिए होड़ लग गई है। सबसे ज्यादा सरगर्मियां कांग्रेस व भाजपा में ऊधमपुर जिले में दिखाई दे रही हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पास 3 सीटों के लिए 4 उम्मीदवार हैं, इनमें पवन गुप्ता, बलवंत सिंह मनकोटिया, पवन कुमार खजूरिया तथा आर.एस. पठानिया हैं। जबकि रामनगर सुरक्षित के लिए लगभग आधा दर्जन उम्मीदवार हैं।

ये भी पढ़ेंः "मेरी जान तिरंगा है मेरी शान तिरंगा है"... आजादी पर्व से पहले जम्मू बाजार में बिखरे तिरंगे के रंग

वहीं कांग्रेस की बात की जाए तो कांग्रेस में हर सीट पर उम्मीदवारों की भरमार है। सबसे ज्यादा उम्मीदवार ऊधमपुर वैस्ट के लिए हैं। इनमें अनिल पचियाला, विजय मन्हास, सुमित मंगोत्रा, एडवोकेट सुरेंद्र खजूरिया, अशोक गुप्ता, मुल्ख राज भमागी प्रमुख हैं। जबकि ऊधमपुर ईस्ट से विनोद कुमार खजूरिया, बलबीर सिंह, ओम प्रकाश अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं।

चिनैनी विधानसभा में द्वारकानाथ पराशर, नरेंद्र कुमार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जबकि रामनगर सुरक्षित से कृष्ण चंद्र भगत व दीनानाथ भगत दावेदार हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय मिन्हास का कहना है कि वह ओ.बी.सी. में आते हैं तथा यहां पर ओ.बी.सी. को ही टिकट देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह ऊधमपुर अथवा चिनैनी से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

वहीं नैशनल कांफ्रैंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी किसी भी पार्टी के साथ समझौता नहीं करेगी। पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसको देखते हुए ऊधमपुर की चारों सीटों पर कई उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Breaking : Anantnag में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू...चल रही गोलीबारी

इनमें ऊधमपुर ईस्ट से सुनील वर्मा तथा अंकुश वर्मा दोनों में से एक चुनाव लड़ सकते हैं।

जबकि ऊधमपुर वैस्ट से अमरनाथ या गोविंद राम एडवोकेट, चिनैनी से राम पुरुषोत्तम शर्मा, नरेश अंताल तथा रामनगर सुरक्षित से विजय कुमार एवं चरणदास में से कोई एक चुनाव लड़ सकते हैं।

पैंथर्स पार्टी इंडिया के हर्ष देव सिंह चिनैनी से चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। कई अन्य दल भी चुनाव के लिए कमर कस रहे हैं। वह यहां पर हालात की समीक्षा कर रहे हैं। हालांकि, यहां पर हर सीट पर बहुकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, परंतु प्रमुख मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच में ही होगा।

गत विधानसभा चुनाव में ऊधमपुर में 3 विधानसभा क्षेत्र थे तथा इनमें से दो सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी तथा एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की विजय हुई थी। निर्दलीय उम्मीदवार पवन गुप्ता पुन: भाजपा में सम्मिलित हो गए थे। अब देखना यह है कि भाजपा किसको उम्मीदवार बनाती है। माना यह जा रहा है कि ये चारों सीटें भाजपा आसानी से जीत जाएगी, क्योंकि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चारों सीटों पर अच्छी लीड दर्ज की थी। अब यह समय ही बताएगा कि किसको चुनाव लड़ने का मौका मिलता है तथा किसको निराशा हाथ लगती है।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!