Akhnoor Encounter: सुरक्षाबलों को मारे गए Terrorists से बरामद हुआ ये खौफनाक सामान

Edited By Sunita sarangal, Updated: 30 Oct, 2024 10:06 AM

security forces recovery from terrorists in akhnoor encounter

सेना ने ड्रोन और हैलीकॉप्टर की मदद से मंगलवार तड़के उन्हें ढूंढ निकाला और ढेर कर दिया।

जम्मू: अखनूर सैक्टर के पल्लांवाला क्षेत्र में पड़ते सीमावर्ती गांव बट्टल में सेना एवं पुलिस के जवानों ने आखिरकार 24 घंटे से ज्यादा चली मुठभेड़ में 2 और आतंकियों को ढेर कर दिया जबकि एक आतंकी को पहले ही ढेर कर दिया था। आतंकियों ने बट्टल में मंदिर के पास मोर्चे में शरण ली हुई थी जबकि दूसरे जंगल में भाग निकले थे।

सेना ने ड्रोन और हैलीकॉप्टर की मदद से मंगलवार तड़के उन्हें ढूंढ निकाला और ढेर कर दिया। मारे गए तीनों आतंकी नए घुसपैठिए थे जिन्हें मददगार ने गांव तक पहुंचाया था। सेना की जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर' ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इस सफल अभियान में युद्ध जैसे सामान की बरामदगी भी हुई, जो क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

security forces recovery in Akhnoor encounter

मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार एवं सामान

1. एम-4 राइफल 1

2. ए.के.-47-2

3. एम-4 मैगजीन 3

4. ए.के. मैगजीन-8

5. पिस्तौल -1

6. 9 एम.एम. पिस्तौल कारतूस-20

7. 7.62 एम.एम. कारतूस-77

8. 5.56 एम.एम. कारतूस-129

9. सोलर पैनल-1

10. चाकू-311, पावर बैंक-1

12. बीनो-1

13. हैंड ग्रेनेड-1

14. पिस्तौल केस-2

15. डिजिटल कैसियो घड़ी-1

16. छोटा नोड पैड लाल रंग-1

17. सैनेटरी साइलैंसर (फंदा)-1

18. जूते-3 जोड़ी

19. एम्यूनिशिन पाउच-3

20. पोंचो-4

21. कंबल-3

22. साइड पाउच-1

23. कमीजें-2

24. पाजामे-4

25. वायर कटर-1

25: पेचकस-1

26. पैंसिल सैल-22

27: रूई बंडल-3

28. रूई पट्टी-3 बंडल

29. पानी की बोतलें-8

30. चिंडी-2

31. बैक पैक/रकसैक-3

32. लिक्विड दवाइयां-4 बोतल

33. काजू-2 पैकेट

34. लूज दवाइयां-15

35. खजूर-3 पैकेट

36. किशमिश-3 पैकेट

37. बादाम-2 पैकेट

38. टाफियां-2 पैकेट

39. कैंची-1

40 वैपन आयल-100 एम.एल.

41. टूथ ब्रश-1

42. लाइटर-3

43. मलहम 1

44. बैल्ट-1

45. जुराबें-4 जोड़े

46. हरा धागा-1

47. सूखे नारियल-3

48. एडिबल पेस्ट यैलो-4

49. दस्ताने-1 जोड़ी

50. जिप टाइस-4

51. बीटाडीन छोटी बोतल-3

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!