Encounter in Kulgam: अब तक 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का अभियान जारी

Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Sep, 2025 03:58 PM

encounter in kulgam 2 terrorists killed so far security forces  operation cont

मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया है, जिससे मरने वालों की संख्या 2 हो गई है।

कुलगाम ( मीर आफताब ) :  सुबह से ही कुलगाम में आतंकियों व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले के गुद्दर वन क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया है, जिससे मरने वालों की संख्या 2 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि एक विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर, गुद्दर जंगल में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध गतिविधि देखने और चुनौती दिए जाने पर, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई।
इससे पहले, एक आतंकवादी मारा गया है और सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी भी घायल हुआ है। अभियान अभी भी जारी है व एक और आतंकवादी को मार गिराया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!