बुरा फंसा Jammu Kashmir का यह IAS अधिकारी, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Sunita sarangal, Updated: 01 Jan, 2025 12:50 PM

case filed against jammu kashmir ias officer

जानकारी के अनुसार 2.74 लाख से अधिक बंदूक लाइसेंस के हुए घोटाले में उक्त अधिकारी का नाम शामिल है।

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के एक आई.ए.एस. अधिकारी पर गाज गिर गई है। जानकारी के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश के रेवेन्यू सेक्रेटरी राजीव रंजन पर केस चलने वाला है। इस दौरान वह पहले ऐसे आई.ए.एस. अधिकारी बन गए हैं जिन पर बंदूक लाइसेंस घोटाले मामले में केस चलेगा।

यह भी पढ़ेंः वर्ष 2024 में इतने श्रद्धालुओं ने किया मां वैष्णो देवी दरबार में नमन

जानकारी के अनुसार 2.74 लाख से अधिक बंदूक लाइसेंस के हुए घोटाले में उक्त अधिकारी का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि उक्त घोटाला 100 करोड़ से भी अधिक का है। राजीव रंजन के अलावा और भी कई अधिकारी हैं जिन पर मुकदमा चलाने की तैयारी शुरू हो रही है। बताया जा रहा है कि इन सभी ने मिल कर अपनी पोस्टिंग दौरान अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कइयों को बंदूक लाइसेंस जारी किए थे। इससे न केवल उन्होंने गलत काम करते हुए धन कमाया बल्कि उनके इस काम से नुकसान भी हुआ है।

यह भी पढ़ेंः साल 2024 में सुरक्षाबलों ने मार गिराए इतने आतंकी, सामने आए आंकड़े

जानकारी के अनुसार बंदूक लाइसेंस घोटाले में राजस्व सचिव राजीव रंजन के खिलाफ सी.बी.आई. ने 16 अक्तूबर, 2016 को केस दर्ज किया था। इसके बाद 28 नवंबर 2024 को राजीव के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई थी।

यह भी पढ़ेंः नए साल पर घर में छाया मातम, सड़क हादसे में युवक की गई जान

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!