Edited By VANSH Sharma, Updated: 25 Jun, 2025 09:02 PM

जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-144ए पर अब जल्द ही वाहन तेज़ रफ्तार से दौड़ते नज़र आएंगे।
पुंछ (धनुज शर्मा): जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-144ए पर अब जल्द ही वाहन तेज़ रफ्तार से दौड़ते नज़र आएंगे। मंगलवार को ज़िला विकास आयुक्त पुंछ, विकास कुंडल ने कलाई से दोरंगलि तक बनी नई सड़क पर तारकोल बिछाने के कार्य की विधिवत शुरुआत की है।
इस मौके पर तहसीलदार हवेली अज़हर मजीद खटाना और ग्रेफ (GREF) के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीसी पुंछ ने निर्माणाधीन सड़क का दौरा किया और कार्यस्थल पर मौजूद कर्मियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं और कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
कुंडल ने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्य समय पर पूरा किया जाए और इसमें अच्छी गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट आम जनता के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इससे क्षेत्र की तरक्की और विकास होता है।
डीसी ने बताया कि अच्छी सड़कें बेहतर कनेक्टिविटी देती हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी फायदा होता है। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है और वे सभी संबंधित लोगों को इसके लिए शुभकामनाएं देते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here