America-Israel ने खाड़ी देशों में थोपा अवैध युद्ध, भारत भी प्रभावित : उमर अब्दुल्ला

Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Mar, 2026 11:59 AM

us israel imposed illegal war on gulf nations

उन्होंने कहा कि लोगों को रसोई गैस और डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जम्मू/श्रीनगर (सतीश): मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईद की नमाज के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि खाड़ी युद्ध, जिसे अमरीका और इसराईल द्वारा थोपा गया है, पूरी तरह से मुस्लिम देशों को प्रभावित कर रहा है। ऐसा कोई मुस्लिम देश नहीं है जो इस संघर्ष से अछूता हो और इसके प्रभाव भारत तक भी महसूस किए जा रहे हैं। उमर ने कहा कि उन्होंने आज अवैध युद्ध के जल्द खत्म होने की दुआ मांगी है। इस स्थिति का असर भारत में मुसलमानों की भावनाओं पर पड़ रहा है, वहीं ऊर्जा जरूरतों के लिहाज से यह हर भारतीय को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को रसोई गैस और डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने बढ़ती महंगाई पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एल.पी.जी. और पैट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि का असर देशभर के आम नागरिकों पर पड़ रहा है, जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उमर ने कहा कि सभी को मिलकर केवल एक ही दुआ करनी चाहिए कि यह अन्यायपूर्ण युद्ध जल्द से जल्द समाप्त हो और क्षेत्र में फिर से अमन-शांति स्थापित हो सके।

इस बीच, श्रीनगर के नौहट्टा स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में लगातार 7वें वर्ष ईद की सामूहिक नमाज पर रोक को मुख्यमंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों के बयानों और उनके फैसलों में स्पष्ट विरोधाभास नजर आता है। एक ओर हालात सामान्य होने का दावा किया जाता है, वहीं दूसरी ओर ऐतिहासिक मस्जिद को बंद कर दिया जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसे फैसलों पर पुनर्विचार किया जाएगा और लोगों को स्वतंत्र रूप से इबादत करने की अनुमति दी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!