Jammu Kashmir: बेमौसमी बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल पर मंडराया खतरा

Edited By Kamini, Updated: 07 Apr, 2026 04:48 PM

unseasonal rains increase farmers worries

जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज बदल गया है। वहीं गेहूं की फसल पकने को तैयार है, लेकिन बेमौसमी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

जम्मू (मुकेश रैणा) : जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज बदल गया है। वहीं गेहूं की फसल पकने को तैयार है, लेकिन बेमौसमी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि फसल के पकने के समय तेज धूप और गर्म तापमान की जरूरत होती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

PunjabKesari

किसानों के अनुसार, अगर इसी तरह बारिश जारी रही तो गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस समय खेतों में खड़ी फसल को सूखे मौसम की आवश्यकता होती है, ताकि दाने अच्छी तरह पक सकें और कटाई में भी आसानी हो सके। किसानों का कहना है कि बेमौसमी बारिश कहीं उनकी बंपर फसल की उम्मीदों पर पानी न फेर दे। किसान मन ही मन इंद्र देवता से मौसम साफ रहने की गुहार लगा रहे हैं, ताकि उनकी मेहनत पर किसी तरह का संकट न आए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!