BJP विधायक देवेंद्र सिंह राणा को श्रद्धांजलि, Omar Abdullah सहित पहुंचे सभी कैबिनेट मंत्री
Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Nov, 2024 07:16 PM

दविंदर सिंह राणा के बेटे ने उन्हें अग्नि भेंट देकर अपना बेटे होने का फर्ज अदा किया।
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : दविंदर सिंह राणा के पार्थिव शरीर को अग्नि भेंट के लिए जम्मू के शास्त्री नगर में लाया गया जहां जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे और प्रशासन के आला अधिकारी भी उन्हें अंतिम विदाई देने वहां पर मौजूद थे। वहीं जम्मू और नगरोटा विधानसभा की आवाम भी उनको अपनी नम आंखों से श्रद्धांजलि देने पहुंची हुई थी।
ये भी पढ़ेंः Bank Holidays: नवंबर में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की List
केंद्र में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नम आंखों से अपने भाई को श्रद्धांजलि दी, दविंदर सिंह राणा के बेटे ने उन्हें अग्नि भेंट देकर अपना बेटे होने का फर्ज अदा किया। सबने दविंदर सिंह राणा के परिवार के साथ सहानुभूति और इस गम से बाहर आने के लिए प्रार्थना की। वहीं पर जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की असेंबली के स्पीकर मुबारक गुल ने कहा कि मैंने दविंदर सिंह राणा को अभी कुछ दिन पहले ही विपक्ष के नेता के रूप में शपथ दिलाई थी, दविंदर सिंह राणा का जम्मू के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है।

ये भी पढ़ेंः J-K Top 5: नवम्बर में बैंकों में रहेगी छुट्टियां, तो वहीं GMC में शुरू हुई नई सुविधा, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

Statehood को लेकर सियासत तेज, तरुण चुघ ने CM उमर पर साधा निशाना

J&K कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज, 2 मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी!

Doda के बाद Baramulla में भी BJP का प्रदर्शन, Statehood पर छिड़ा सियासी घमासान!

J&K Assembly में शामिल हुए NC President डॉ. फारूक अब्दुल्ला, स्पीकर गैलरी से हुए शामिल

Doda में BJP का बड़ा प्रदर्शन, NC के प्रस्ताव के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ़्तर के बाहर फूंका पुतला, लगाए नारे

Statehood प्रस्ताव पर J&K Assembly में हंगामा, स्पीकर के फैसले के विरोध में BJP का Walkout

J&K विधानसभा के प्रस्ताव पर BJP का हंगामा, जिला ग्रामीण इकाई ने भी जताया विरोध

Rajouri Accident : LG सिन्हा ने जताया दुख, CM Omar ने जारी किए निर्देश

J&K Top : Navratri पर माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ा तोहफा, वहीं पुंछ में BJP का हल्ला...