खराब मौसम और भूस्खलन की वजह से कई रास्ते बंद, कल के लिए Traffic Plan हुआ जारी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 09 Sep, 2025 10:38 PM

traffic plan for tomorrow has been released

खराब मौसम और भूस्खलन की वजह से कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा।

जम्मू डेस्क: जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस ने 10 सितंबर 2025 (बुधवार) के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। खराब मौसम और भूस्खलन की वजह से कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा।

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) जखैनी (उधमपुर) से बाली नाला के बीच बंद रहेगा। इस वजह से नग़रोता (जम्मू) से चिनैनी, पटनीटॉप, डोडा, रामबन, बनिहाल और श्रीनगर की ओर तथा वापस आने वाले सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। कटरा, रियासी और उधमपुर के यात्रियों से अपील की गई है कि वे पहचान पत्र साथ रखें, जिससे चेकिंग के दौरान आसानी हो सके।

किश्तवाड़–सिंथन–अनंतनाग रोड (NH-244) पर मौसम और सड़क की स्थिति सही रहने पर केवल हल्के वाहन (LMVs) को चलने की इजाज़त मिलेगी। अनंतनाग से किश्तवाड़ की ओर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और किश्तवाड़ से अनंतनाग की ओर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक गाड़ियां चल सकेंगी।

श्रीनगर–सोनमर्ग–गुमरी (SSG) रोड पर भी BRO की अनुमति मिलने पर ही वाहनों की आवाजाही होगी। मिनामर्ग से श्रीनगर की ओर सुबह 5 बजे से 10 बजे तक और सोनमर्ग से कारगिल की ओर सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक गाड़ियां चलेंगी। तय समय के बाद किसी भी वाहन को जाने की इजाज़त नहीं होगी।

मुगल रोड पर मौसम साफ और सड़क सही रहने पर केवल हल्के यात्री व निजी वाहन दोनों तरफ से चल सकेंगे। बहरामगला (बफ्लियाज़) से सुबह 6 बजे से शाम 5:30 बजे तक और हेरपोरा (शोपियां) से सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही होगी।

इसके अलावा, सुंदेरबनी और पुंछ के बीच फंसे हुए केवल जरूरी सामान से लदे छह टायर वाले ट्रकों को ही शोपियां की ओर जाने दिया जाएगा। जम्मू और शोपियां से किसी भी भारी वाहन (HMV) को मुगल रोड पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

कटऑफ टाइमिंग (मुगल रोड)

जम्मू से:

  • अखनूर – 12:30 बजे
  • भंबला – 1:30 बजे
  • राजौरी – 3:30 बजे
  • मनजाकोट – 4:00 बजे
  • सुरनकोट – 5:00 बजे
  • बहरामगला – 5:30 बजे

श्रीनगर से:

  • टीआरसी श्रीनगर – 2:30 बजे
  • पंथा चौक – 3:00 बजे
  • चंदहारा पंपोर – 4:00 बजे
  • खूदवानी – 4:00 बजे
  • कीगाम – 4:30 बजे
  • हेरपोरा – 5:00 बजे

यात्रा शुरू करने से पहले लोग सड़क की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें। इसके लिए यातायात नियंत्रण इकाइयों से संपर्क करें:

  • जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103
  • श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103
  • रामबन: 9419993745, 1800-180-7043
  • उधमपुर: 8491928625
  • पीसीआर किश्तवाड़: 9906154100
  • पीसीआर कारगिल: 9541902330, 9541902331

यात्रियों से अपील है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल आधिकारिक सूचना की पुष्टि करने के बाद ही सफर पर निकलें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!