Edited By VANSH Sharma, Updated: 10 May, 2026 06:36 PM

जिला पुलिस पुंछ ने अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है।
पुंछ (धनुज) : जिला पुलिस पुंछ ने अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सुरनकोट क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोककर उसमें से 4 गोवंशीय पशु बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, चांदीमार्ह नाके पर तैनात पुलिस टीम नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने टाटा मोबाइल वाहन नंबर JK12B-0984 को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन में 4 गोवंशीय पशु लदे हुए पाए गए।
पुलिस द्वारा पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान वाहन में मौजूद लोगों ने पशुओं के परिवहन से संबंधित कोई वैध अनुमति या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
इस संबंध में थाना सुरनकोट में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है। जिला पुलिस पुंछ ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध पशु तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here