जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम! सेना ने LoC पर मार गिराया आतंकवादी

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 12 May, 2026 07:39 PM

major infiltration plot foiled in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने के बाद सेना और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और पूरे...

पुंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने के बाद सेना और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और पूरे इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। आज शाम करीब 4 बजे पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास भारतीय क्षेत्र के लगभग 300 मीटर अंदर संदिग्ध गतिविधि देखी गई।

इस पर Whit Knight Corps के सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और LoC पर किसी भी तरह की सेंध नहीं लगने दी। कार्रवाई के दौरान एक घुसपैठिए को मार गिराया गया। भारतीय सेना के जवान पूरे इलाके में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और पूरे सेक्टर में उच्च स्तर की ऑपरेशनल तैयारियां कायम रखी गई हैं।

सूत्रों के अनुसार लश्कर समूह की ओर से फायरिंग की गई, जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना की तरफ से एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। सुरक्षा बलों को आतंकवादी का शव बरामद होने की उम्मीद है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!