Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Sep, 2025 12:51 PM

नीचे से जमीन खिसकने से हर घर में दरारें और दीवारें अलग हो रही हैं और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हिस्सा कभी भी अलग हो सकता है।
सांबा (अजय सिंह) : जिला सांबा के नड ब्लाक में मानसर मार्ग पर 12 घरों में दरारें आने व भूस्खलन के चलते प्रशासन ने ST बस्ती के 12 घरों को खाली करवा दिया है। वहीं मौजूद स्थिति यह बन गई है कि यहां 12 घरों के नीचे की जमीन पूरी तरह से खिसक रही है और आधे किलोमीटर के दायरे में एक लंबी दरार पहाड़ और उसकी पास की मानसर मार्ग की मुख्य सड़क के बीचों-बीच पड़ गई है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने के चलते नड ब्लाक की पापड़ अवतारा पंचायत की जमोडा ST बस्ती के 12 घर सड़क के किनारे एक छोटी-सी टापू पहाड़ी पर बने हुए हैं। वहीं पहली बारिश में कुछ घरों में दरारें आई थीं और अब धीरे-धीरे वहां पर रहने वाले प्रत्येक घर टूटने की कगार पर हैं। नीचे से जमीन खिसकने से हर घर में दरारें और दीवारें अलग हो रही हैं और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हिस्सा कभी भी अलग हो सकता है।

वहीं प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने के तुरंत बाद भी ए.सी.आर सांबा अजय भारती और तहसीलदार सांबा शब्बीर अहमद ने मौके पर पहुंचकर सभी घरों को खाली करवाकर उनके लिए रहने का इंतजाम किया। वहीं रविवार को प्रत्येक घर ने अपने सारे सामान को वहां से निकाल लिया है। वहीं एसटी बस्ती के यह सभी घर पक्के बने हुए हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी इन परिवारों की मदद करने में पूरी तरह से लग गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here