Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Apr, 2026 07:54 PM

शनिवार को ताजा बर्फबारी के कारण बर्फ की सफेद चादर से ढंका मुगल रोड मार्ग एवं पीर की गली क्षेत्र मनमोहक दृश्य पेश कर रहा है जिसे देख मार्ग पर यात्रा करने वाले लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। वहीं अप्रैल के महीने में ताजा बर्फबारी स्थानीय लोगों के लिए भी...
पुंछ ( धनुज शर्मा ) : पुंछ राजौरी जिले को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर शनिवार को हुई ताजा बर्फबारी के कारण पुंछ नगर तथा आस पास के इलाकों में शनिवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई ओर सर्द हवाओं ने एक बार फिर से लोगों को जनवरी वाली सर्दी का एहसास करवाया ओर सर्दी से बचाव हेतु लोगों ने गर्म कपड़ों एवं अलाव का सहारा भी लिया। वहीं शनिवार को ताजा बर्फबारी के कारण बर्फ की सफेद चादर से ढंका मुगल रोड मार्ग एवं पीर की गली क्षेत्र मनमोहक दृश्य पेश कर रहा है जिसे देख मार्ग पर यात्रा करने वाले लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। वहीं अप्रैल के महीने में ताजा बर्फबारी स्थानीय लोगों के लिए भी खुशी का प्रसार कर रही है।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से लगातार जिले में वर्षा एवं खराब मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी, वहीं शनिवार को हुई ताजा बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र में ठिठुरन पैदा की है। मुगल रोड द्वारा यात्रा करने वाले लोगों का कहना था कि शनिवार को मुगल रोड का नजारा देखते ही बनता था। ताजा बर्फबारी के कारण अधिकतर क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ दिलकश नजारे पेश कर रहा था। लोगों का कहना था कि ताजा बर्फबारी क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को ओर ज़्यादा बल देगी ओर भारी संख्या में पर्यटकों के आने से सभी लोगों को लाभ मिलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here