Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Mar, 2026 11:14 AM

देर रात को सुरक्षाबलों की तरफ से सांझा गश्त एवं नाके लगाए जा रहे हैं।
पुंछ ( धनुज ) : जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की घटनाओं में वृद्धि होने को ध्यान में रखते हुए नियंत्रण रेखा से महज पांच-छह किलो मीटर दूर स्थित पुंछ नगर तथा आस पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिसके चलते देर रात को सुरक्षाबलों की तरफ से सांझा गश्त एवं नाके लगाए जा रहे हैं। जिनमें SOG,पुलिस एवं CRPF द्धारा आने-जाने वाले वाहनों की जांच करने के साथ ही वाहनों में सवारों के पहचान पत्र देखने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा है। विशेष रूप से नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों की तरफ आने-जाने वाले वाहनों एवं लोगों की बारीकी से जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here