नम आंखों से दी गई सैनिक को विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Edited By Sunita sarangal, Updated: 19 May, 2026 05:16 PM

soldier last rites performed in nawshera

राजौरी जिले के नौशहरा क्षेत्र के वीर सैनिक अनील चौधरी पंचतत्व में विलीन हो गए।

राजौरी(शिवम बक्शी/अमित शर्मा): राजौरी जिले के नौशहरा क्षेत्र के वीर सैनिक अनील चौधरी पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, प्रशासनिक अधिकारी, सेना के जवान और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंतिम यात्रा के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। “भारत माता की जय” और “अनील चौधरी अमर रहें” के नारों के बीच लोगों ने अपने वीर सपूत को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंदर रैना भी अंतिम संस्कार में पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि सैनिक अनील चौधरी ने देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। रविन्द्र रैना ने कहा कि देश अपने वीर जवानों के त्याग और समर्पण को कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों ने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!