रामबन में ढह गया ये Bridge, नेशनल हाईवे से टूटा सम्पर्क...मची अफरा-तफरी
Edited By Kamini, Updated: 04 Sep, 2025 01:50 PM

रामबन से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है।
रामबन (बिलाल बानी) : रामबन से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। भारी बारिश के बीच गूल रामबन रोड पर सोहर नाले की रिटेनिंग वॉल पर बना सोहर पुल ढह गया। इस पुल के ढहने से रामबन जिले के लगभग 1 लाख लोगों का जिला मुख्यालय और राष्ट्रीय राजमार्ग से संपर्क टूट गया।
आपको बता दें कि, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राजमार्ग के कई हिस्सों पर मलबा व पत्थर गिर जाने से यातायात पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। जिला प्रशासन और एनएचएआई की टीमें युद्धस्तर पर निकासी व मरम्मत का कार्य कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि लगातार काम जारी है ताकि राजमार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
Related Story

J&K: बनिहाल-रामबन मार्ग पर भूस्खलन की सम्भावना, NH44 की तरफ जाने वाले भी रहें Alert!

NH-44 अपडेट: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर थमे पहिये, रास्ते में भारी संकट, यात्रा से पहले ये ज़रूर पढ़ें!

Jammu-Srinagar हाईवे पर सफर संभलकर! वाहनों की थमी रफ्तार, जानें Advisory

Poonch पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', टूटी नशा माफिया की कमर, 1 गिरफ्तार

चांदी की चाल बिगड़ी, ETF टूटने से बढ़ी बेचैनी, निवेशकों को जरूरी सलाह

NH-44: हाईवे पर सफर का बदला नियम! कल की एडवाइजरी में बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

Jammu के नरवाल में तेल टैंकर में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

Rajouri में ट्रैफिक नियमों का सरेआम कत्ल! वायरल तस्वीरों ने मचाया हड़कंप!

Baramulla में दर्दनाक हादसा, नाले में समाई कार, लोगों में मची भगदड़

J&K के इस इलाके में जरा संभल कर..., रात के अंधेरे में गायब हो जाती है सड़क! टूटे मैनहोल दे रहे...