J&K में धूमधाम से मनेगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, आर.एस. पुरा के मंदिरों में तैयारियां जोरों पर

Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Aug, 2026 01:00 PM

shri krishna janmashtami to be celebrated with great fervor in j k

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस. पुरा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

आर.एस.पुरा (मुकेश) :  श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस. पुरा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी सिलसिले में रविवार को राधा माधव ट्रस्ट की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक महेंद्र राजेश बिट्टू ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस.पुरा में बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों से भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। इसके अलावा मंदिरों में भजन-कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम तथा अन्य आयोजन भी किए जाएंगे।

महेंद्र राजेश बिट्टू ने बताया कि राधा माधव ट्रस्ट की ओर से आर.एस. पुरा स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इन धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करें और जन्माष्टमी पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!