जम्मू के इस जिले में दिखा संदिग्ध, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Edited By Sunita sarangal, Updated: 11 Jun, 2024 10:07 AM

जानकारी के अनुसार रात को बाजार के स्थानीय लोगों में भी डर का माहौल पाया गया।
कठुआ(वरुण): कठुआ के मुख्य बाजार में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने भी तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया।
जानकारी के अनुसार कठुआ के मुख्य बाजार में रात करीब 12 बजे बल्लू दी हट्टी के नजदीक लगे बेंच पर एक संदिग्ध व्यक्ति को बैठे देखा गया। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और संदिग्ध की तलाश की गई। वहीं हर आने जाने वाले वाहन की जांच भी की गई।
जानकारी के अनुसार रात को बाजार के स्थानीय लोगों में भी डर का माहौल पाया गया। लोगों का कहना है कि जिस तरह से रियासी में आतंकी घटना हुई उसके बाद लोगों में डर का माहौल है। अब उनके शहर कठुआ में भी संदिग्ध दिखने शुरू हो गए हैं जिससे वे काफी डरे हुए हैं। उन्होंने एस.एस.पी. कठुआ से जिले में सुरक्षा को बढ़ाने की मांग की।
Related Story

Katra: वैष्णो देवी मार्ग पर युवक की संदिग्ध मौ*त, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Sopore में बड़ा खुलासा, नशा तस्करों की संपत्ति पर चला पुलिस का शिकंजा

जम्मू में Firing... गुर्जर-बकरवाल मुद्दे पर निकले मार्च दौरान हंगामा, पुलिस व प्रदर्शनकारियों में...

ऑपरेशन शेरूवाली' का 12वां दिन : जंगलों में आतंकियों पर कड़ा शिकंजा, फंस रहे आतंकी

जम्मू में नशा तस्करी पर शिकंजा, NDPS के तरह आरोपी गिरफ्तार

घने जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान, संदिग्ध आतंकियों की तलाश जारी

अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू में हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने कसा सुरक्षा घेरा

NH-44: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बढ़ीं मुश्किलें, यात्रियों के लिए जारी हुई चेतावनी

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सफर से पहले पढ़ लें यह अपडेट, वरना घंटों फंस सकते हैं!

जम्मू के कॉलेजों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, शिक्षामंत्री ने Tweet कर दी जानकारी, पढ़ें...