संघर्ष से सफलता तक की कहानी... Samba के बेटे ने भारतीय सेना में हासिल किया लेफ्टिनेंट का मुकाम

Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Dec, 2025 01:08 PM

samba s son achieves the rank of lieutenant in the indian army

युवा की इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र के लोग और उसके साथ सेवा करने वाले साथी बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। स्था

सांबा (अजय सिंह): भारतीय सेना में कार्यरत जवान भवानी सिंह जम्वाल ने अपने संघर्ष और समर्पण की बदौलत बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर लिया है। जिला सांबा के नड ब्लाक के कलोआ गांव पंचायत दौडा के पूर्व नायब सरपंच गुलजार सिंह के पुत्र भवानी सिंह जम्वाल ने लेफ्टिनेंट की उपलब्धि हासिल कर ली, जिसके बाद उनके घर में खुशियां आ गई हैं। इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून से पास आउट होने के बाद गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
                
जानकारी के अनुसार भवानी सिंह जम्वाल वर्ष 2013 में सेना में साधारण पद से भर्ती हुए थे। ड्यूटी के दौरान उन्होंने हमेशा अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन परिचय दिया। कुछ अलग करने की उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते भवानी ने परमानेंट कमीशन की तैयारी करने का निर्णय लिया, जो सैनिकों से अधिकारी बनने का प्रमुख और प्रतिष्ठित मार्ग है। भवानी सिंह ने आफिसर बनने के लिए पहले तीन प्रयास में सफलता नहीं मिल पाई, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अब वर्ष 2025 में उन्होंने सफलता हासिल करते हुए यह मुकाम हासिल कर लिया। भवानी सिंह जम्वाल ने पंजाब केसरी के साथ बातचीत में बताया कि देहरादून स्थित सैन्य अकादमी में प्रशिक्षण पूरा किया। यहां उन्होंने अव्वल प्रदर्शन करते हुए हर परीक्षा और प्रशिक्षण चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रशिक्षण क्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उसे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि गांव में रहकर भी हर मुकाम को पूरा किया जा सकता है, लेकिन उसके लिए मेहनत सबसे बड़ा काम होता है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को नशे से दूर रहकर व मोबाइल का सही इस्तेमाल करके वहां से भी पढ़ाई कर सकते हैं।
           
युवा की इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र के लोग और उसके साथ सेवा करने वाले साथी बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सफलता नए युवाओं के लिए प्रेरणा है कि यदि मन में जुनून और मेहनत करने की इच्छा हो, तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। पिता गुलजार सिंह ने कहा उनके परिवार ने बहुत गरीबी में दिन गुजारे थे, लेकिन बेटे ने आज उनके सभी सपने पूरे कर दिए और इसके लिए उसने बहुत मेहनत की है और परिवार ने हमेशा हर कार्य में पूरी समर्थन किया था।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!