Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Feb, 2026 03:28 PM

पूरे जम्मू-कश्मीर में महाशिवरात्रि का त्यौहार जोश के साथ मनाया जा रहा है।
जम्मू ( रोशनी ) : पूरे जम्मू-कश्मीर में महाशिवरात्रि का त्यौहार जोश के साथ मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पवित्र पर्व पर जम्मू के रूपनगर स्थित प्रसिद्ध आप शंभू मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ को जल, बिल्वपत्र, दूध और अन्य सामग्री चढ़ाकर मनौतियां मांगीं।
मंदिर परिसर के पास महाशिवरात्रि के अवसर पर पारंपरिक मेला भी लगाया गया, जिसमें आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने मेले में जमकर खरीदारी की। विभिन्न दुकानों पर धार्मिक सामग्री, खिलौने, कपड़े, मिठाइयां और प्रसाद से जुड़ी वस्तुओं की बिक्री जोरों पर रही। साथ ही, मेले में स्वादिष्ट व्यंजनों और ठंडाई-भांग जैसे प्रसाद का भी लुत्फ उठाया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here