Jammu : अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हलचल के बाद BSF हुई अलर्ट... संदिग्ध को पकड़ा, जांच शुरू
Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Apr, 2026 04:19 PM

जम्मू के मकवाल क्षेत्र में स्थित भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास बी.एस.एफ. ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
जम्मू : जम्मू के मकवाल क्षेत्र में स्थित भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास बी.एस.एफ. ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 50 वर्षीय इस व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बी.एस.एफ. के जवान मयान आऊटर पोस्ट के समीप गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें सीमा के पास संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति दिखाई दिया। जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की।
पूछताछ के दौरान वह व्यक्ति सीमा क्षेत्र में आने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका। इसके बाद बी.एस.एफ. ने आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया के लिए उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here