Poonch में कुत्तों के काटने के मामलों में वृद्धि, CMO ने जारी की एडवाइजरी, पढे़ं...

Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Apr, 2026 04:22 PM

rise in dog bite cases in poonch cmo issues advisory

पुंछ नगर में कुत्तों के काटने के मामलों में बढ़ौतरी को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवेज अहमद खान ने एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परामर्श जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और कुत्ते के काटने की स्थिति में तुरंत आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

पुंछ :  पुंछ नगर में कुत्तों के काटने के मामलों में बढ़ौतरी को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवेज अहमद खान ने एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परामर्श जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और कुत्ते के काटने की स्थिति में तुरंत आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

CMO ने बताया कि काटे गए स्थान को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह धोना चाहिए, ताकि संक्रमण और रेबीज वायरस के खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बिना किसी देरी के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उचित इलाज कराएं और समय पर एंटी-रेबीज टीकाकरण करवाएं। डॉ. खान ने घाव पर मिर्च पाऊडर, तेल या किसी भी पारंपरिक घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से सख्त मना किया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे उपाय स्थिति को और बिगाड़ सकते हैं और सही इलाज में देरी का कारण बनते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को जागरूक करें और उन्हें अनजान या आवारा कुत्तों के पास खेलने से रोकें। स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से सतर्क रहने और कुत्ते के काटने की किसी भी घटना की तुरंत सूचना देने की अपील की है, ताकि समय पर इलाज सुनिश्चित किया जा सके। डॉ. खान ने कहा कि जिले भर के स्वास्थ्य केन्द्रों तथा अस्पतालों आदि में टीकाकरण आदि की पूरी व्यवस्था है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!