J&K के पुंछ में आग का तांडव, धू-धूकर जला आशियाना, सब जल कर हुआ खाक

Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Aug, 2026 12:45 PM

raging fire in j k s poonch home engulfed in flames

इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए कहा कि पीड़ितों के तन पर लगे कपड़ों के सिवा उनके पास कुछ भी नहीं बचा है।

पुंछ( धनुज ) :  जिले की मंडी के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती गगडियां इलाके के गांव छूल में रविवार को सुबह तड़के करीब 3.30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक रिहायशी मकान जलकर खाक हो गया है। दूरदराज और पहाड़ी पर बसे होने के कारण मंडी तहसील मुख्यालय से दमकल विभाग की गाड़ियों के पहुंचने तक सब कुछ जल कर खाक हो गया। गनिमत यह रही कि आग से किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 

जानकारी के अनुसार सुबह तड़के मंडी तहसील के गांव छूल वार्ड नंबर निवासी सैफ दीन पुत्र हबीबुल्लाह लोन के टीन और लकड़ी में बने दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। जिसका पता चलते ही परिवार के सदस्यों ने बाहर भाग कर जान बचाई। इस बीच ग्रामीण भी जाग गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए और मंडी में दमकल विभाग को सूचना दी। परन्तु आग पर काबू पाने से पहले ही सब कुछ राख हो गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए कहा कि पीड़ितों के तन पर लगे कपड़ों के सिवा उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!