Cyber Cell ने किया कमाल, लाखों के मोबाइल फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए

Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 Jun, 2026 04:31 PM

poonch cyber cell recovery

जानकारी के अनुसार पिछले दो महीनों में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए साइबर सैल के हाथ बड़ी सफलता लगी है।

पुंछ(धनुज): पुलिस के साइबर सैल ने सोमवार को जिले के लोगों के चोरी अथवा गुम हो गए लाखों के मोबाइल बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार साइबर सैल ने करीब 8 लाख रुपए के 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार पिछले दो महीनों में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए साइबर सैल के हाथ बड़ी सफलता लगी है। साइबर सैल ने पिछले 2 महीनों में करीब 8 लाख रुपए के 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इतना ही नहीं सभी मोबाइल फोनों को उनके मालिकों को भी लौटा दिया गया।

इस उपलक्ष्य में जिला पुलिस मुख्यालय पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में साइबर सैल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शकील अहमद और एस.एस.पी. पुंछ शफकत हुसैन भट्ट ने बारी-बारी से मोबाइलों को मालिकों को लोटाया। मोबाइल वापस मिलने के बाद मौके पर लोगों ने पुलिस का धन्यवाद भी किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!