नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Edited By Urmila, Updated: 14 Jun, 2026 12:02 PM

police action against drugs

आधी रात को पीपी नगरी की पुलिस टीम ने एक्सप्रेसवे पड्यारी, नगरी, कठुआ पर नाका/चेकिंग के दौरान एक युवक को नशीले पदार्थ के साथ काबू किया।

कठुआ (दिनेश) : आधी रात को पीपी नगरी की पुलिस टीम ने एक्सप्रेसवे पड्यारी, नगरी, कठुआ पर नाका/चेकिंग के दौरान एक युवक को नशीले पदार्थ के साथ काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंकज सिंह (पुत्र संदूर सिंह), निवासी राख लचीपुर, कठुआ के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 3.56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ कठुआ पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 290/2026 दर्ज की गई है।

मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!