Jammu: वाह रे प्रशासन! सड़क के बीचों-बीच खड़ा खंभा बना काल, कार के उड़े परखच्चे

Edited By Neetu Bala, Updated: 11 May, 2026 05:30 PM

pole standing right in the middle of the road proves fatal

स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ समय पहले इलाके में सड़कों को चौड़ा किया गया था। सड़कें तो चौड़ी हो गईं, लेकिन कई जगह बिजली के खंभे सड़क के बीच में या किनारे पर ही रह गए।

जम्मू ( रोशनी ) :  जम्मू के मढ़ ब्लॉक के बाजीगर बस्ती इलाके में सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। हादसे की वजह सड़क के बीचों-बीच लगा बिजली का खंभा बताया जा रहा है। अचानक एक कार इस खंभे से टकरा गई और खंभा टूटकर कार पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि कार में सवार परिवार के 4 से 5 सदस्यों का बचाव रहा, जिन्हें हादसे में हल्की चोटें आई हैं। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ समय पहले इलाके में सड़कों को चौड़ा किया गया था। सड़कें तो चौड़ी हो गईं, लेकिन कई जगह बिजली के खंभे सड़क के बीच में या किनारे पर ही रह गए। इन्हें साइड में शिफ्ट नहीं किया गया। नतीजा यह है कि आए दिन सड़क के बीच लगे इन खंभों के कारण हादसे हो रहे हैं।  

लोगों ने बताया कि सड़क के बीच लगे इन खंभों को हटाने के लिए कई बार प्रशासन से मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी लापरवाही का नतीजा है कि आज फिर एक हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक ऐसी दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो चुके हैं और करीब 4 बिजली के खंभे भी टूट चुके हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!