Pargwal: मुफ्त का तोहफा बना गले का फंदा, सरकार से मिली सेवा 20 दिन में बंद, लोग परेशान

Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Dec, 2025 01:51 PM

pargwal a free gift becomes a noose around the neck

ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मुद्दे पर शीघ्र ध्यान देकर इस सेवा को फिर शुरू किया जाए।

परगवाल ( रोहित मिश्रा )  :  राज्य सड़क परिवहन निगम की एकमात्र बस सेवा पिछले 20 दिनों से बंद है। सेवा बंद होने से सीमा क्षेत्र परगवाल के ग्रामीणों ने विभाग से नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र से सीधे जम्मू के लिए चलने वाली बस सेवा उनके लिए एक बड़ी सुविधा थी। इसको लेकर वह काफी खुश थे। बस सेवा बंद होने से वह काफी मायूस हैं।

 ग्रामीण, काली सिंह, जॉनी सिंह, और के अनुसार, बस सेवा बंद होने से उन्हें आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों से लेकर बुजुर्गों और रोजाना कामकाज के लिए जम्मू जाने वाले लोगो को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जिससे उनका आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।

परगवाल के ग्रामीणों ने विभाग से बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है। छात्रा रिया मन्हास और सोनिया व वर्मा ने बताया कि सरकारी बस सेवा से वह काफी खुश थी, क्योंकि उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिल रहा था। बस सेवा क्यों बंद हुई उनको इसकी कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने विभाग से बस सेवा तुरंत प्रभाव से बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मुद्दे पर शीघ्र ध्यान देकर बस सेवा को फिर शुरू किया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!