Edited By Sunita sarangal, Updated: 27 Jan, 2025 11:08 AM

उन्होंने आगे कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर की जनता ने बड़ी तादाद में अपना कीमती वोट देकर चुनावों को सफल बनाया है।
जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर में जल्द ही पंचायती और स्थानीय निकाय (लोकल बॉडी) चुनाव होने जा रहे हैं। इस बात की जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी। बता दें कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू के एम.ए. स्टेडियम में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश में आयोजित मुख्य समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला थे।
यह भी पढ़ेंः Jammu के जंगलों में लगी भयानक आग, फायर ब्रिगेड के भी छूटे पसीने
जानकारी के अनुसार LG मनोज सिन्हा रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह के चलते जनता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते कहा कि सफल विधानसभा चुनावों के बाद नई उम्मीदों को पूरा करने के लिए व्यापक स्तर पर लोगों की भागीदारी को और मजबूत करने के लिए पंचायतों और शहरी स्थानीय निकाय (ULB) के चुनाव जल्द ही आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर की जनता ने बड़ी तादाद में अपना कीमती वोट देकर चुनावों को सफल बनाया है। उन्हें उम्मीद है कि पंचायती और स्थानीय निकाय चुनावों में भी जनता अपनी पूरी भागीदारी देगी और इन चुनावों को भी सफल बनाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here