Indigo उड़ानें रद्द, रेलवे के इस बड़े कदम से यात्रियों ने ली राहत की सांस

Edited By VANSH Sharma, Updated: 06 Dec, 2025 03:50 PM

railways big move brings relief amid indigo flight cancellations

देशभर में इंडिगो की 1200 से अधिक फ्लाइट्स रद्द होने के चलते जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जम्मू (तनवीर सिंह): देशभर में इंडिगो की 1200 से अधिक फ्लाइट्स रद्द होने के चलते जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हवाई सेवाओं में बाधा आने से हजारों लोग फंसे हुए हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उन्हें वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ रही है।

इसी बीच, जम्मू रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने न केवल राजधानी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त कोच जोड़ा है, बल्कि यात्रियों को दिल्ली तक पहुंचाने के लिए विशेष वंदे भारत ट्रेन भी चलाई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो फ्लाइट्स के अचानक रद्द होने के बाद जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई थी। ऐसे में वंदे भारत की अतिरिक्त सेवा शुरू करने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। विशेष ट्रेन और अतिरिक्त कोच की व्यवस्था से बड़ी संख्या में फंसे लोग अपने गंतव्य तक सुरक्षित निकल पाए हैं।

यात्रियों ने पंजाब केसरी से बातचीत में कहा कि रेल मंडल का यह निर्णय बेहद सराहनीय है, क्योंकि अचानक हुई फ्लाइट कैंसिलेशन से वे मानसिक और आर्थिक दोनों रूप से परेशान थे। रेलवे की त्वरित कार्रवाई ने उनकी यात्रा को आसान बनाया। जम्मू रेल मंडल की यह पहल यात्रियों के लिए राहत की बड़ी खबर साबित हो रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!