खुशखबरी! पटरियों पर दौड़ेगी स्पेशल Vande Bharat ट्रेन, जानें कहां-कहां रहेगा ठहराव

Edited By VANSH Sharma, Updated: 09 Dec, 2025 09:06 PM

good news special vande bharat trains will run on the tracks

उन्होंने बताया कि यह स्पेशल वंदे भारत 20 कोचों के साथ संचालित की जाएगी।

जम्मू डेस्क (उदय): फ्लाइटों के लगातार रद्द होने से परेशान यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने बड़ी राहत की घोषणा की है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और आपात स्थिति को देखते हुए मंडल प्रशासन ने स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन नई दिल्ली – शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) – नई दिल्ली के बीच 12 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक तीन ट्रिप में संचालित की जाएगी।

नई दिल्ली से उधमपुर: ट्रेन संख्या 02439

यह विशेष वंदे भारत सुबह 06:00 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 02:00 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन (उधमपुर) पहुंचेगी। मार्ग में इसके पड़ाव होंगे — अम्बाला कैंट, लुधियाना, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी।

उधमपुर से नई दिल्ली: ट्रेन संख्या 02440

वापसी दिशा में यह ट्रेन शाम 03:00 बजे उधमपुर से रवाना होकर रात 11:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में ठहराव होंगे — जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, लुधियाना, अम्बाला कैंट।

20 कोचों के साथ चलेगी स्पेशल वंदे भारत

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि फ्लाइटों के बार-बार रद्द होने से यात्रियों को भारी असुविधा हो रही थी। ऐसे में यह विशेष ट्रेन यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी। उन्होंने बताया कि यह स्पेशल वंदे भारत 20 कोचों के साथ संचालित की जाएगी।

सिंघल ने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले ट्रेन से संबंधित सही जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर अवश्य चेक करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!