Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Mar, 2024 12:40 PM
गुब्बारे के साथ पाकिस्तानी झंडा भी बरामद किया गया है
हीरानगर(अजय): भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लाला चक क्षेत्र में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। गुब्बारे के साथ पाकिस्तानी झंडा भी बरामद किया गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।
यह भी पढ़ें : Jammu News : फंदे में फंसने से 2 तेंदुओं की मौ'त
जानकारी के अनुसार लाला चक क्षेत्र में सीमा पार से आया एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। गुब्बारे के साथ पाकिस्तानी झंडा भी बंधा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सुरक्षा बलों को दी। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने गुब्बारा के साथ-साथ पाकिस्तानी झंडे को भी अपने कब्जे में ले लिया। सुरक्षा बल ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां इसमें किसी तरह की साजिश होने की भी जांच कर रही हैं।