डरा पाकिस्तान, वापस लौटाया BSF का जवान

Edited By Neetu Bala, Updated: 14 May, 2025 03:08 PM

pakistan got scared bsf soldier returned back

यह वापसी अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान रेंजर्स और BSF अधिकारियों के बीच एक ओपचारिक प्रक्रिया के तहत हुई है।

जम्मू डेस्क : भारत-पाक के बीच सीजफायर के समझौते के बाद एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के BSF के जवान पूर्णिमा कुमार साहू को वापस भारत भेज दिया है। यह वापसी अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान रेंजर्स और BSF अधिकारियों के बीच एक ओपचारिक प्रक्रिया के तहत हुई है।

PunjabKesari

कैसे हुआ मामला?

जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को बीएसएफ जवान पूर्णिमा कुमार फिरोजपुर सेक्टर में तैनात था। वह खेतों में काम कर रहे भारतीय किसानों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर था। इसी दौरान वह गलती से बॉर्डर पार करके पाकिस्तान की सीमा में चला गया, जहां उसे पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया।

इस घटना के कुछ समय बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे। ऐसे माहौल में पाकिस्तान ने जवान को तुरंत नहीं लौटाया। पूर्णिमा की पत्नी रजनी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपने पति को वापस लाने की गुहार भी लगाई थी।

गौरतलब है कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर सीजफायर (युद्धविराम) का पालन करने की सहमति बनी है। साथ ही दोनों देशों के बीच एक पुराना समझौता है कि अगर कोई सिविल नागरिक या सैनिक गलती से सीमा पार कर जाए, और उसके पास कोई संदिग्ध वस्तु न मिले, तो उसे सुरक्षित वापस लौटाया जाएगा। जिसके तहत जवान पूर्णिमा कुमार को अटारी बॉर्डर पर भारत को सौंप दिया गया है। जवान के सुरक्षित लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!