Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Feb, 2026 04:31 PM

राजौरी जिले में दूधा धारी मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
राजौरी (शिवम बख्शी) : शनिवार को राजौरी जिले में दूधा धारी मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। यह हदासा तब हुआ जब वह अपने जानवरों के लिए पेड़ से पत्ते इकट्ठा कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, मरने वाले की पहचान अमजद खान के रूप में हुई है, जो पुंछ जिले के मेंढर तहसील का रहने वाला सलीम खान का बेटा था और अभी राजौरी के जवाहर नगर, पंजा चौक के वार्ड नंबर 5 में रहता था। बताया जा रहा है कि वह बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई।
शव को मेडिको-लीगल फॉर्मैलिटी के लिए A&H GMC खियोरा, राजौरी ले जाया गया, और आगे की जांच चल रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here