Jammu: इस क्षेत्र की ओर आने वाले ध्यान दें, बिना प्रूफ के नहीं मिल रही Entry

Edited By Sunita sarangal, Updated: 12 Jul, 2024 09:50 AM

no entry without proof

गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के उस पार से लगातार आतंकियों द्वारा घुसपैठ के प्रयास किए जाते हैं।

पुंछ(धनुज): जम्मू क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे आतंकी हमले और आंतकी गतिविधियों में आई तेजी को देखते भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ जिला के नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसके चलते नियंत्रण क्षेत्र से सटे क्षेत्र में पुलिस और सी.आर.पी.एफ. की तरफ से देर रात नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की जांच की जा रही है। जांच करने के साथ ही वाहनों में सवार यात्रियों के पहचान पत्र देखने के बाद पूरी तस्सली करने के उपरांत ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जाता है।

गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के उस पार से लगातार आतंकियों द्वारा घुसपैठ के प्रयास किए जाते हैं। वहीं जिले में मौजूद आतंकवादियों द्वारा अपनी नापाक हरकत को अंजाम देने के प्रयास किए जाते हैं। इसे देखते हुए इस प्रकार की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि एक तरफ नागरिकों का मनोबल बना रहे और वहीं दूसरी तरफ आतंकियों के नापाक इरादों को नाकाम बनाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!