NHM मुलाजिमों की काम छोड़ो हड़ताल पर सांसद Jugal Kishore का निशाना, J&K सरकार को घेरा
Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Sep, 2026 01:57 PM

ऐसे में हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए सरकार और कर्मचारियों के बीच बातचीत के माध्यम से समाधान निकालना जरूरी है।
आर.एस. पुरा (मुकेश): NHM कर्मचारियों की काम छोड़ो हड़ताल को लेकर सांसद जुगल किशोर शर्मा ने जम्मू-कश्मीर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे NHM कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार कर उचित कदम उठाने चाहिए।
सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में NHM कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और उनकी सेवाएं सीधे आम जनता से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए सरकार और कर्मचारियों के बीच बातचीत के माध्यम से समाधान निकालना जरूरी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here