जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन, इतने घंटों तक बंद रहा रास्ता

Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Jun, 2024 12:19 PM

heavy landslide on jammu poonch national highway

भूस्खलन की जानकारी मिलते ही विभागीय विशेष दस्ता भारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचा।

पुंछ(धनुज शर्मा): जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मदाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भारी भूस्खलन के बाद लगभग तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। विभागीय दस्ते के लगातार प्रयासों और भारी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर यातायात सुगम रूप से खोला गया।

यह भी पढ़ें :  सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क, कश्मीर की इतने किमी लंबी सड़क है खस्ताहाल

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 144ए के निर्माण एवं चौड़ाकरण को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है जिसे लेकर पहाड़ों की कटाई का काम जारी है। इसी बीच शुक्रवार को मदाना क्षेत्र में अचानक पहाड़ से भारी भूस्खलन शुरू हो गया। इससे बड़ी-बड़ी चट्टानें और मलबा सड़क के कई मीटर तक फैल गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन और यात्री मलबे तथा चट्टानों की चपेट में नहीं आया। वहीं भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में वाहन सड़क के दोनों और खड़े हो गए और भारी जाम लग गया। भूस्खलन की जानकारी मिलते ही विभागीय विशेष दस्ता भारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचा। दस्ते द्वारा भारी मशक्कत के बाद मार्ग खोलकर यातायात बहाल किया गया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!