Jammu-Poonch राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन व निजी वाहन की टक्कर,  उड़े परखच्चे

Edited By Neetu Bala, Updated: 26 May, 2025 05:41 PM

military vehicle and private vehicle collide on jammu poonch national highway

ये हादसा उस समय पेश आया जब जम्मू पुंछ-राष्ट्रीय राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे दोनों वाहन आपस में टकरा गए।

पुंछ ( धनुज शर्मा ) : सोमवार को जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव कलाई में सैन्य वाहन एवं निजी वाहन की भिड़ंत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा इतना भयानक था कि सेना के चालक सहित 4 नागरिक घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार हेतु पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  

ये भी पढ़ेंः  J&K : फिर लौट आया Corona, अस्पतालों में हो रही मरीजों की जांच

हादसा इतना जोरदार था की निजी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा उस समय पेश आया जब जम्मू पुंछ-राष्ट्रीय राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे दोनों वाहन आपस में टकरा गए। वहीं जोरदार टक्कर के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे ओर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जिसमें सेना के जवानों के सहयोग से हादसे के घायलों को उपचार हेतु राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!